हल्द्वानी। हल्द्वानी रोडवेज के पास सेट तहसील परिसर के खंडहर में रविवार को एक सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। तेज दुर्गंध महसूस होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
जांच में पता चला कि मृतक का नाम मनोज बेलवाल है, जो हल्द्वानी बेस अस्पताल में एम्बुलेंस ड्राइवर था। मनोज मुख्य रूप से बेतालघाट का निवासी था।
परिवारिक जानकारी के अनुसार, मनोज की पत्नी का निधन लगभग पांच वर्ष पहले हो चुका था। इसके बाद वह अवसाद में रहने लगा और शराब का आदी हो गया। पिछले दो साल से वह ड्यूटी पर भी नहीं गया था। उसकी एक बेटी है, जो अपने मामा के साथ रहती है।
पुलिस ने बताया कि शव लगभग सात दिन पुराना प्रतीत होता है। मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
