अल्मोड़ा: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश पहाड़ों पर कहर बरपा रही है। जगह-जगह पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर और बोल्डर गिरने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। इसी बीच अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के पास भिकियासैंण रोड पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।
अल्मोड़ा में पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आया ग्रामीण
मंगलवार को अचानक पहाड़ से विशाल बोल्डर सड़क पर आ गिरा, जिसकी चपेट में एक ग्रामीण आ गया। हादसे के बाद वहां मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन घायल ग्रामीण की चीख सुनकर कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना ग्रामीण को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
देखे वीडियो:-
https://www.instagram.com/reel/DOIdyfJE2K7/?igsh=NXNlZTRqazZqcXpr
