नैनीताल: नैनी महिला जागृति संस्था द्वारा आयोजित एवं नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय संकल्प कार्यक्रम का समापन ए एन सिंह हॉल, डीएसबी परिसर में भव्य रूप से हुआ। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि गोपाल रावत, विशिष्ट अतिथि दिनेश सांगुडी, संस्था अध्यक्ष मंजू रौतेला और आयोजक सचिव हरीश राणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भारतीय शहीद सैनिक, सेंट जॉन्स, के पी छात्रावास, गौरा देवी छात्रावास, 79 यूके एनसीसी, 5 यूके एनसीसी तथा भावेश विश्वकर्मा ग्रुप ने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।
विजेताओं की घोषणा
निर्णायक दीपक कुमार पुल्स और पंकज बोरा रहे। प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – एम एल साह बाल विद्या मंदिर
द्वितीय स्थान – 79 यूके एनसीसी
तृतीय स्थान – राष्ट्रीय शहीद सैनिक निशांत
अमेरिकन किड्स नैनीताल और गौरा देवी छात्रावास को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विधायक प्रतिनिधि मोहित आर्या एवं संस्था के सदस्यों ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त उद्घोषक हेमंत बिष्ट ने किया।
कार्यक्रम के बाद लोक गायक इंदर आर्या और राहुल ने अपनी प्रस्तुति से समां बाँध दिया। इंदर आर्या ने “गुलाबी सरारा”, “सावरी सवारी”, “बेडू पाको बारामासा”, “एक केतली चाहा” और “चाह का होटल” जैसे लोकप्रिय गीतों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
उपस्थित गणमान्य
इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, एमडी ताल चैनल ईशा साह, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य येशि थुप्तिन, आशीष साह, विशाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मोहित लाल साह, मीनू बुधलाकोटी, अमिता साह, आशा आर्या, सागर बिष्ट, सूरज रावल, चंदन मेहरा, पवन साह, शुभम कुमार, विकास जोशी, हर्ष चौहान, अनिकेत शर्मा, तन्मय भंडारी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

