नैनीताल: गुरुवार को जामा मस्जिद, नैनीताल में जमीयत उलेमा-ए-हिन्द (हजरत मौलाना अरशद मदनी) की एक अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला सदर मौलाना मुकीम कासमी ने की।
बैठक में समाज में बढ़ती नशे की लत को लेकर गहरी चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि नशा नौजवान पीढ़ी को बर्बादी की ओर ले जा रहा है और इससे पूरा समाज कमजोर हो रहा है। इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने और शिक्षा, अमन-ओ-भाईचारे को प्राथमिकता देने की जरूरत पर जोर दिया गया।
बैठक में जमीयत के राष्ट्रीय और सामाजिक कार्यों को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया। साथ ही यह तय किया गया कि मुस्लिम शैक्षिक और सामाजिक संस्थाओं के बीच आपसी सहयोग बढ़ाकर शिक्षा और जागरूकता का प्रसार किया जाएगा। इस दौरान गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने का भी ऐलान किया गया।
अंत में दुआ के साथ बैठक का समापन हुआ। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद कासिम, मुफ्ती अजमल, मुफ्ती फौजन, मौलाना आसिम, मुफ्ती लुकमान, मुफ्ती गुफरान, मल्लीताल मस्जिद के सदर शोएब अहमद, तल्लीताल मस्जिद के सदर मोहम्मद वसी समेत कई लोग मौजूद रहे।
