traffic light
राष्ट्रीय राजमार्ग-87 (नया-109) पर क्वारब पुल के पास लगातार भूस्खलन और बोल्डरों के गिरने से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। एहतियातन जिला प्रशासन ने 19 सितंबर से 16 अक्टूबर तक इस मार्ग पर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक हल्के और भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी है।
जिला मजिस्ट्रेट एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि क्वारब पुल क्षेत्र में करीब 200 मीटर लंबा हिस्सा भूस्खलन जोन में बदल गया है। यहां बार-बार मलबा और बड़े पत्थर गिरने से सड़क पर खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने सड़क को दिन के समय सुरक्षित और सुचारू रखने के लिए पोकलेन, जेसीबी और टिप्पर मशीनों की मदद से लगातार हिल कटिंग और सोलिंग का काम शुरू कर दिया है।
