हल्द्वानी। दीपावली और आगामी त्योहारों से पहले उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। शहर में 24 सितंबर से 13 अक्टूबर तक अलग-अलग दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि यह शटडाउन लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की लॉपिंग-चॉपिंग के लिए जरूरी है। हालांकि उपभोक्ताओं को रोज़मर्रा के कामों और त्योहार की तैयारियों के बीच बिजली संकट झेलना पड़ेगा।
यहाँ–यहाँ रहेगा शटडाउन
24–25 सितंबर : रानीबाग, गौलापार
27 सितंबर : काठगोदाम, कमलुवागांजा (220 केवी कमलुवागांजा सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्र)
29 सितंबर : कालाढूंगी रोड चौराहा
30 सितंबर : 13 बीघा बिजलीघर
3 अक्टूबर : नैनीताल रोड, सुभाषनगर, मुखानी, रानीबाग, दानीबंगर
4 अक्टूबर : पिटकुल फीडर (सात घंटे का शटडाउन)
6 अक्टूबर : स्टेशन रोड, नवाबी रोड, आवास विकास, कालीचौड़
7 अक्टूबर : गांधीनगर, हाइडिल गेट, शीशमहल
8 अक्टूबर : बरेली रोड, नई बस्ती, गायत्रीनगर
9 अक्टूबर : रामपुर रोड, उजालानगर, राजपुरा, काल टैक्स
10 अक्टूबर : आजादनगर, धान मिल
11 अक्टूबर : बाजार क्षेत्र, मंडी
13 अक्टूबर : तिकोनिया और आसपास के इलाके
त्योहारी मौसम में दिनभर बिजली न रहने से सबसे ज़्यादा दिक्कत व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को होगी।
