मेष –
चंद्रमा सातवें भाव में है, आर्थिक लाभ और यात्रा की संभावनाएं मजबूत रहेंगी। व्यापारिक कार्यों से अच्छा फायदा होगा। घर में शुभ आयोजन की तैयारी हो सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजनों संग बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर अतिरिक्त काम मिल सकता है। दोस्तों के साथ समय हंसी-खुशी बीतेगा।
वृषभ –
छठे भाव में चंद्रमा का गोचर आज का दिन मिलाजुला बनाएगा। कुछ काम पूरे होंगे तो कुछ अधूरे रह जाएंगे। व्यापार में नया प्रयोग करेंगे। आलस्य और चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और विवादों से बचें। लेन-देन से फायदा होगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। बच्चों की प्रगति खुशी देगी।
मिथुन –
पांचवें भाव में चंद्रमा का संचार परिवार में सुख-शांति लाएगा। विवाह योग्य लोगों का रिश्ता तय हो सकता है। नौकरी में आय बढ़ेगी। घर में मंगल कार्य होगा। परिजनों से मिलने का अवसर मिलेगा। रुचिकर भोजन और प्रेम जीवन में साथी का सहयोग खुशी देगा।
कर्क –
चौथे भाव में चंद्रमा स्वास्थ्य में कमी का संकेत दे रहा है। छाती से जुड़ी तकलीफ या मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। परिवार से विवाद संभव है। मानहानि से बचें। आज मौन रहकर काम पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। खर्चा बढ़ेगा, समय से भोजन और नींद नहीं मिलेगी।
सिंह –
तीसरे भाव में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा और प्रसन्नता लाएगा। भाई-बहनों व मित्रों संग समय अच्छा बीतेगा। प्रियजन के साथ घूमने का मौका मिलेगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। नए काम की शुरुआत शुभ रहेगी। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। कार्यस्थल पर काम पूरे होंगे।
कन्या –
दूसरे भाव में चंद्रमा का संचार आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है। परिवार में शांति रहेगी और मधुर वाणी से सबको प्रिय लगेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। छात्रों के लिए समय लाभकारी रहेगा। मौज-मस्ती पर खर्च संभव है। कार्यस्थल पर विशेष फायदा होगा।
तुला –
पहले भाव में चंद्रमा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। हर काम में सफलता की संभावना रहेगी। आर्थिक योजनाएं बनेंगी। वस्त्र, आभूषण और मनोरंजन पर खर्च होगा। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में रुचि रहेगी। नौकरी और व्यापार दोनों के लिए दिन अच्छा है। परिवार संग समय आनंदमय रहेगा।
वृश्चिक –
बारहवें भाव में चंद्रमा का संचार अनावश्यक खर्च करवा सकता है। दुर्घटना की आशंका है, सतर्क रहें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। संयम से कठिनाइयों से निकलेंगे। दोपहर बाद स्थितियां अनुकूल होंगी और मदद भी मिलेगी।
धनु –
ग्यारहवें भाव में चंद्रमा लाभकारी रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। मित्रों संग बाहर जाने का अवसर होगा। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य को लेकर दोपहर के बाद सावधान रहें। गलत काम से हानि हो सकती है। भोजन बाहर करने से बचें। लोगों से मिलते समय सावधानी रखें।
मकर –
दसवें भाव में चंद्रमा का गोचर करियर में प्रगति देगा। बिजनेस और नौकरी दोनों में लाभ की संभावना है। सरकारी काम आसानी से पूरे होंगे। अधिकारियों से प्रसन्नता मिलेगी। पदोन्नति और मान-सम्मान बढ़ेगा। पिता से लाभ संभव है। संतान की पढ़ाई संतोषजनक रहेगी।
कुंभ –
नवम भाव में चंद्रमा होने से मानसिक संतुलन बना रहेगा। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है लेकिन उत्साह बरकरार रहेगा। बड़ों से बहस से बचें। घूमने-फिरने और मौज-मस्ती पर खर्च होगा। संतान की चिंता हो सकती है। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। रिश्तेदारों व दोस्तों से मुलाकात होगी।
मीन –
आठवें भाव में चंद्रमा का गोचर व्यापार और नए रिश्तों में लाभ देगा। विवाह योग्य लोगों का रिश्ता तय हो सकता है। मित्रों से उपहार मिलेगा। यात्रा के योग हैं। दोपहर बाद कामों में सावधानी जरूरी है। सरकारी काम अटक सकते हैं। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा।
