रामनगर: सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी आग
रामनगर: रामनगर के तेलीपुरा रोड क्षेत्र मंगलवार शाम एक खड़े अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने बड़ा हीं विकराल रूप ले लिया। भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। गर्मी ने कारण आग ने पल भर में ट्रक को खाक कर दिया। और असमा काले धुएँ से ढक गया।
घटना स्थल में मौजूद के अनुसार एक खड़े ट्रक (वाहन संख्या UK 04 CB 1531) में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लगी.लोगों ने बताया कि पहले तो ट्रक से धुआं उठता दिखाई दिया, मगर कुछ ही देर में आग पूरे ट्रक में फैल गयी.
बताया जा रहा है कि स्थान पर ट्रक खड़ा था, उसके आसपास कई अन्य ट्रक भी खड़े थे, जिस से बड़े हादसा भी हो सकता था। मगर फिर भी पास में खड़ा एक अन्य ट्रक का एक हिस्सा आग की चपेट मे आ गया था, जिसे दमकाल विभाग ने समय से बुझा दिया।
साथ हीं आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी तेजी से वहां से हटाया गया, और जिन ट्रकों के चालक मौजूद नहीं थे, उन्हें स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने क्रेन मशीन के जरिए हटाया गया. समय पर वाहनों को हटाए जाने से बड़ा नुकसान टल गया.
ट्रक मालिक जाहिद हुसैन ने कहाँ कि उसका एक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया, जबकि दूसरे ट्रक को भी खासा नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया कि ट्रक का फर्स्ट इंश्योरेंस है और उन्होंने विभाग व इंश्योरेंस कंपनी से नुकसान की भरपाई की मांग रखी है। ट्रक में आग लगने का शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी माना जा रहा है. पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है.
