हल्द्वानी: रामपुर रोड अमेज़न स्टोर में लगी भीषण आग
हल्द्वानी: शुक्रवार की देर रात शहर में हुई एक भीषण अग्निकाण्ड में दो परिवारो की खुशिया छिन ली। अग्नि कांड रामपुर रोड पर शीतल होटल के सामने स्थित अमेज़न के डिलीवरी स्टोर में हुआ जिसमें स्टोर के अंदर सो रहे दो कर्मचारी की ज़िंदा जलकर मौत हो गई। इस भीषण आग से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी, मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग के दल ने काफी देर तक राहत व बचाव कार्य किया।
जानकारी के अनुसार गौलापार निवासी नरेंद्र और पंचायत घर निवासी अमित दोनो अमेज़न स्टोर में कर्मचारी थे, और वह घटना के वक़्त स्टोर में सो रहे थे स्टोर का शटर बाहर से बंद होने के कारण आग लगने के बाद बाहर नही निकल सके। मात्र चंद समय में आग ने पुरा स्टोर को घेर लिया ।
सूचना प्राप्त होते ही थाना हल्द्वानी पुलिस बल और हल्द्वानी अग्निशमन(फायर सर्विस) की टीमें बिना किसी देरी के तत्काल मौके पर पहुंचीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए श्री मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी भी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली।
गोदाम में आग काफी भीषण थी। पुलिस और फायर सर्विस की टीमों ने अत्यंत सूझबूझ और संयुक्त प्रयासों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया और उसे बुझाया। हालाकि तब तक दोनो कर्मचारियों की जान जा चुकी थी।
हादसे में जान गवा देने वाले कर्मचारियों के शवो को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ हीं परिजनों को शिनाख्त के लिया बुलाया गया है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं लग सका है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शार्ट शिर्केट माना जा रहा है, दमकल विभाग जांच कर रहा है किसी भी संभावित कारणों को खांगला जा रहा है।
इस अग्नि कांड में जान गवाने वाले कर्मचारियो को परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
