चम्पावत: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, बंद कमरे में बांधकर निवस्त्र छोड़ गये दरिंदे, 70 साल के पिता का इलाज आइसक्रीम बेचकर थी बिटियां
चंपावत : चंपावत जिले में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर, एक 10वीं की छात्रा अपनी सहेली की मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी, जहां तीन व्यक्तियों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों में भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष और पूर्व ग्राम प्रधान भी बताया जा रहा है।
घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ बर्बरता की। जब उसने घर फोन करने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल छीन लिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर उसे निर्वस्त्र हालत में एक कमरे में बंद कर दिया गया। आरोपी बाहर से ताला लगाकर वहां से फरार हो गए।
पीड़िता का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। वह छात्रा पढ़ाई के साथ-साथ चंपावत में एक दुकान पर आइसक्रीम बेचकर घर चलाने में सहयोग करती है। इसी कमाई से वह अपनी पढ़ाई और अपने 70 वर्षीय बीमार पिता का इलाज भी करवाती है। पिता ने बताया कि लंबे समय तक उन्हें संतान नहीं हुई और 52 वर्ष की उम्र में यह बेटी हुई। जन्म के छह महीने बाद ही उसकी मां का निधन हो गया, जिसके बाद से पिता ने ही उसे पाला-पोसा है।
घटना वाले दिन छात्रा रोज की तरह दुकान पर गई थी, लेकिन दोपहर करीब ढाई बजे तक घर नहीं लौटी। इस पर पिता ने फोन किया तो उसने बताया कि उसे विनोद नामक युवक सल्ली गांव में एक सहेली के मेहंदी कार्यक्रम में ले आया है। देर रात करीब डेढ़ बजे उसका एक कॉल आया, लेकिन कुछ ही देर बाद फोन बंद हो गया। इससे परिजनों को किसी अनहोनी का संदेह हुआ।
इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संयुक्त अभियान चलाया और छात्रा को एक बंद कमरे से बरामद किया। वहां वह रस्सियों से बंधी हुई और निर्वस्त्र अवस्था में मिली। बाहर निकालने के बाद उसने अपने साथ हुई पूरी घटना परिजनों और पुलिस को बताई।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और उसकी शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान सल्ली निवासी विनोद सिंह रावत, नवीन सिंह और पूरन सिंह रावत के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया है कि पूरन सिंह रावत पहले ग्राम प्रधान रह चुका है और वर्तमान में भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष है। नवीन सिंह डेयरी का काम करता है, जबकि विनोद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2), 127(2), 351(2) और पोक्सो एक्ट की धाराओं 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को भेजकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पीड़िता की काउंसलिंग चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के सामने कराई जा रही है।
चंपावत की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया
