राजधानी Dehradun के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब स्थानीय लोगों ने एक निजी स्कूल के पीछे बने कमरे में संदिग्ध गतिविधियां देखीं और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मौके से तीन महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार आरोपी बाहरी राज्यों की महिलाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर देहरादून बुलाते थे और बाद में उन्हें देह व्यापार में धकेल देते थे।
छापेमारी के दौरान कमरे से शराब की बोतलें, कंडोम और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। वहीं मौके पर खड़ी एक स्विफ्ट कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। मामले की जांच जारी है।
