Oplus_16908288
हल्द्वानी: एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। ड्यूटी से सिलसिले में रुद्रपुर गए पुलिसकर्मी जब बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि सिपाही का दाहिना हाथ शरीर से अलग होकर सड़क पर जा गिरा। जिसने भी यह हादसा देखा वह सहम गया। इसके बावजूद भी लोगों ने किसी तरह से हिम्मत जुटाई और घायल को उठाकर अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा रुद्रपुर हल्द्वानी मार्ग पर बेलबाबा मंदिर के पास उस समय हुआ, जब डंपर चालक सामने से आ रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इस बीच डंपर चालक ने बाइक सवार कांस्टेबल को अपनी चपेट में ले लिया। हेमलेट पहनने के बावजूद भी उनके सिर पर गंभीर चोट आई है।
जैसे ही खबर पुलिस विभाग तक पहुंची तो हलचल मच गई। घायल सिपाही सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने में जुटी है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बाहर से विशेष डॉक्टर को भी बुलाया है। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और उपचार की निगरानी करते हुए नजर आए है।
इस हादसे की जानकारी के बाद सिपाही की पत्नी भी अस्पताल पहुंची जहां पति की हालत देखकर वह कई बार बेहोश हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और अस्पताल का माहौल पूरी तरह से गमगीन बना हुआ है। किसी तरह उनकी पत्नी को संभालने के प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस ने डंपर और चालक को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर रही है। फिलहाल घायल कांस्टेबल जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
