हल्द्वानी: ऊंचापुल रामलीला मंचन में शुक्रवार को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने राजा दशरथ की भूमिका निभाई। मंच पर उनके आते ही दर्शकों ने 60 साल के उनके रामलीला सफर का तालियों से स्वागत किया।
उन्होंने चौपाई “चलते हैं सच्चे वीर सदा पर झूठे दांव नहीं चलते, दशरथ तो चलता है लेकिन दशरथ के पांव नहीं चलते” से अभिनय की शुरुआत की और कोप भवन में रूठी कैकेई को मनाने का प्रसंग जीवंत किया।
मंचन के बाद विधायक भगत ने कहा कि जैसे दर्शक उन्हें इस रूप में देखने के लिए उत्सुक रहते हैं, वैसे ही उन्हें भी हर वर्ष अभिनय का इंतजार रहता है।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी और ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ ने रामलीला का शुभारंभ किया। मौके पर पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, रामलीला कमेटी अध्यक्ष मनोज जोशी, पार्षद प्रमोद पंत, कमल नयन जोशी, प्रताप बोहरा, प्रमोद तोलिया और मीनू ढौंढियाल समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।
