हल्द्वानी: कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने नैनीताल नगर में निरीक्षण के दौरान बिना लाइट के चल रहे ई-रिक्शा चालकों पर सख्त कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान पाँच ई-रिक्शा चालकों के चालान काटे गए।
आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि रात में बिना लाइट ई-रिक्शा चलाना सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना लाइट वाले किसी भी ई-रिक्शा को सड़क पर चलने की अनुमति न दी जाए।
उन्होंने राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से निरंतर चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए, ताकि ऐसे वाहनों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
