देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य को बड़ी सौगात देने वाले हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी करीब 10 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
देहरादून के एफआरआई मैदान में नौ नवंबर को होने वाले रजत जयंती उत्सव को यादगार बनाने के लिए सभी विभागों की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं। नियोजन विभाग प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण और शिलान्यास की जाने वाली योजनाओं की स्क्रीनिंग में जुटा है।
मुख्यमंत्री के सचिव और गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी राज्य को विकास की नई दिशा देने वाली कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिससे उत्तराखंड के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
उधमसिंह नगर: युवती से छेड़छाड़ कर थे मकान मालिक के दोनों बेटे, मदद के चिल्लाई युवती तो हत्या कर शव फेका नहर में
