नैनीताल: तल्लीताल क्षेत्र में स्कूटी चलाते समय मोबाइल पर बात करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस द्वारा रोकने पर जब युवक से ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) मांगा गया, तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसकी स्कूटी सीज कर दी।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम तल्लीताल से धर्मशाला मार्ग के बीच गश्त कर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवा रही थी। इसी दौरान तल्लीताल से धर्मशाला की ओर एक युवक मोबाइल पर बात करते हुए स्कूटी चला रहा था। पुलिस कर्मियों द्वारा टोके जाने पर भी युवक ने मोबाइल नहीं रखा, जिसके बाद वाहन को रोका गया।
पुलिस जांच में पता चला कि युवक के पास डीएल नहीं था। एसआई सतीश उपाध्याय ने बताया कि तल्लीताल हरिनगर निवासी आदिल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी स्कूटी (UK 04 TB 6396) को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती जारी रखने की बात कही है।
