नई दिल्ली/देहरादून: सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास खड़ी एक कार में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद कार में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और जांच के लिए विशेष शाखा तथा फॉरेंसिक टीम को तैनात किया गया है। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई, जिससे आसपास की इमारतों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
दिल्ली में हुए इस धमाके के बाद उत्तराखंड पुलिस ने भी पूरे राज्य में सतर्कता बढ़ा दी है। अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेशन ने बताया कि देहरादून सहित सभी जिलों में चौक-चौराहों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस टीमों को गश्त तेज करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
फिलहाल दिल्ली पुलिस धमाके के कारणों की जांच में जुटी है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां इसे आतंकी एंगल से भी खंगाल रही हैं।
MORE…
नई दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर कार ब्लास्ट से हड़कंप,आठ की मौत, “देखे वीडियो”
नई दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर कार ब्लास्ट से हड़कंप,आठ की मौत, “देखे वीडियो”
