उत्तराखंड मौसम अपडेट
उत्तराखंड : चार दिसंबर को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह–शाम पाला गिरने से ठंड और बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 5 दिसंबर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक 6 दिसंबर को मौसम फिर साफ होगा, लेकिन 7 और 8 दिसंबर को दोबारा बारिश और बर्फबारी की स्थिति बन सकती है। हिमपात और वर्षा से जहां तापमान में गिरावट आएगी, वहीं सूखी ठंड से राहत की उम्मीद है, जिसे विशेषज्ञ स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर मान रहे हैं।
