प्रतीकात्मक तस्वीर
देहरादून: लंबित नर्सिंग भर्तियों और चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं के विरोध में अभ्यर्थी आज राजधानी में धरना देने वाले थे, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई युवाओं को रास्ते से ही हिरासत में ले लिया।
अभ्यर्थियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने के लिए आ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन स्थल तक पहुँचने नहीं दिया और बिना कारण सख़्ती बरती।
इधर, कई राजनीतिक दलों ने भी पुलिस कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है और सरकार से नर्सिंग अभ्यर्थियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है।
प्रशासन का तर्क है कि शहर की क़ानून-व्यवस्था को बनाए रखने और किसी भी संभावित अव्यवस्था को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया।
