नैनीताल पुलिस अलर्ट
नैनीताल: आगामी क्रिसमस और साल का अंत 31 दिसंबर को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरु कर दी है, वरिष्ठ पुलिस अधिशक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी अधिकारीयै को अपने अपने थाना क्षेत्र के सभी डायवर्जन पांइट्स पर सुरक्षा कड़ी करने व साथ हीं डायवर्जन प्लान को प्रभावी तरीके से लागु करने के आदेश दिये है।
इन्हीं आदेशों का पालन करने हेतु एसपी नैनीताल डॉ जगदीश चंद्र के पर्यावेषण में सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल ने नैनीताल के सभी डायवर्जन पॉइंट्स और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया।
सीओ नैनीताल ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिये की सभी डायवर्जन पॉइंट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात हों और साथ हीं शहर की की हर पार्किंग स्थल पर वाहनों की संख्या का आकलन किया गया।
इसके साथ हीं सरोवर नगरी में यातायात के दबाव को कम करने के लिए रुसी 2 से शटल सेबा शुरु कर दी गयीं है।
संबंधित निरीक्षक यातायात, थाना प्रभारियों को वीकेंड ट्रैफिक प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन के सख्त निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थानों पर बीडीएस/ डॉग स्क्वाड टीम द्वारा सघन चेकिंग की गई।
इस दौरान श्री वेद प्रकाशभट्ट निरीक्षक यातायात नैनीताल, श्री दिनेश जोशी प्रभारी कोतवाली मल्लीताल, श्री मनोज नयाल थानाध्यक्ष तल्लीताल समेत अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

