हल्द्वानी: रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण विवाद में व् सफाई के विवाद में अब एक और नया मोड़ आ गया है। हल्द्वानी में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा द दर्ज कराया गया है। श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा समिति के सदस्य और अनुसूचित जाति से जुड़े अमित कुमार की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की है।
शिकायतकर्ता ने FIR दर्ज करते हुएआरोप लगाए है कि 11 अगस्त को रामलीला मैदान में कराए गए सफाई और धार्मिक अनुष्ठान को राहुल गांधी ने दिल्ली की प्रेस वार्ता में छुआछूत और जातिय भेदभाव के तरीके से पेश किया। अमित कुमार का कहना है कि इससे उनकी और समिति से जुड़े लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई और सोशल मीडिया पर भी उनकों जातिवादी व दलित विरोधी कहा जाने लगा।
शिकायतकर्ता अमित कुमार ने कहा कि 8 अगस्त को रामलीला मैदान में रैली के बाद काफी कूड़ा फैला हुआ था, जिस कारण मैदान की सफाई के बाद एक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था।
अब शिकायतकर्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस पर पुलिस का कहना है कि लगाए हुए आरोपों और उपलब्ध वीडियो व सभी सबूतों की गहराई से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल अब इस FIR से उत्तराखंड की सियासत में एक नया मोड़ गया है।


