नैनीताल/हल्द्वानी : शुक्रवार की देर रात रामपुर रोड पर एक प्रेमी प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा की दोनों नैनीताल घूमने आये थे और उधामसिंहनगर को जा रहे थे तभी दोनों के बीच लड़ाई होने लगी, विवाद इतना बड़ गया की प्रेमिका ने आक्रोश में आकर अपने प्रेमी के कार के शीशे में पत्थर दे मारा। पुलिस ने विवाद को किसी तरह शांत किया।
पुलिस ने बताया कि दोनों उधम सिंह नगर में साथ साथ लिव इन में रहते हैं। शुक्रवार को युवक युवती को अपनी कार से नैनीताल घूमने लेकर आया था, जब दोनों नैनीताल घूमकर वापस लौट रहे थे तो किसी बात पर उनकी लड़ाई होने लगी। धीरे धीरे बात बढ़ने लगी तो युवती ने भी गुस्से में आकर युवक के कार के शीशे में पत्थर मार दिया और चिल्लाने लगी। जिस से विवाद और भी तेज़ हो गया जिस कारण पुलिस को बीच बचाव के लिए जाना पड़ा और दोनों को कोतावली ले जाया गया दोनों का शांति भंग का चलान किया व कॉउंसलिंग करवा कर पुनः रुद्रपुर को भेज दिया हैं।
