बिंदुखत्ता/ राजीव नगर: भूमिया मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ अत्यंत भव्य रूप से हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक विशाल शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर आए भक्त बैंड-बाजे और ढोल की थाप पर नाचते और गाते हुए चल रहे थे। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाए, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा फैल गई। रास्ते भर ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
भूमिया देव के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। कथावाचक के आगमन के साथ ही अब आगामी कुछ दिनों तक ज्ञान और भक्ति की गंगा बहने वाली है। इस दौरान भक्तों के लिए महाप्रसाद का भी विशेष प्रबंध किया गया।
शोभा रैली में अध्यक्ष विनोद बिष्ट, महेन्द्र रावत, मनोज सिंह रावत, धीरज, रोहित समेत अन्य लोग शामिल हुए। गणमान्य हरेन्द्र बोरा, हरीश बिसोती, नीमा देवी, रजनी बिष्ट, मोनु नगरकोटी, भावना रावत और गांव की सभी महिलाओं ने भी इस भव्य आयोजन में भाग लिया।

