नैनीताल:आए दिन पहाड़ों में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन हमले की घटनाएं सामने आ रही है। जिससे लोगों में भय का माहौल है।
बीते दिनों पहाड़पानी क्षेत्र में एक महिला पर गुलदार ने हमला किया था। जिसके बाद अब गुलदार ने एक और महिला पर हमला किया।
जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा चमोली में गुलदार ने पान सिंह की पत्नी रेखा देवी पर हमला किया। घटना के बाद अब लोगों मे डर का माहौल है। बताया जा रहा कि वे अपनी सभी महिला साथियों के साथ जंगल लकड़ी और मवेशियों के लिए चारा लेने गयी थी। सभी महिलाएं जंगल से लौट घर आ गई मगर रेखा देवी नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी जिसके बाद ग्रामीणों ने जंगल में तलाश करना शुरु किया तो इस दौरान महिला के कुछ अवशेष मिले जिससे गुलदार के हमले की पुष्टि हुई। जिसके बाद मौके पर मौजूद रेंजर ऑफिसर नितिन पंत ने इसकी पुष्टि की हैं।
वहीं उप प्रभागीय वनाधिकारी ममता चंद ने बताया की सुबह के समय कुछ महिलाएं अपने पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गयी थी, और सभी महिलाएं लौट आई थी मगर जब एक महिला नहीं लौटी तो उनकी खोजबीन की गई। जिसमे गुलदार के हमले की पुष्टि हुई है। जिसके बाद से ग्रामीणों व आापस के क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।
गुलदार को पकड़ने के लिए भी लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
