प्रतीकात्मक तस्वीर.
हरिद्वार: हरिद्वार में गंगा आरती के दौरान एक श्रद्धालु अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा। श्रद्धालु को जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी अनुसार गुजरात के सोमनाथ स्थित बेरावल रहने वालें जगदीश भाई गोकणी जो अपने परिवार के साथ हरिद्वार गाँगा स्नान के लिए आये थे , और बीते शाम गंगा आरती में शामिल हुए थें। आरती देखने के लिए रोजना की तरह काफी भीड़ थी। तभी अचानक जगदीश भाई गोकणी अचानक गिर पड़े, जिस से आसपास में अफरा तफरी का माहौल बन गया। एकदम से हुई अफरतफरी के कारण उनके परिजनों को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था। इसी बीच किसी सज्जन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर उपस्थित पुलिस ने तत्काल श्रद्धलू को लेकर पुलिस की गाड़ी की मदद से हीं जिला अस्पताल ले गये। जहाँ उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
अब पुलिस ने मृत व्यक्ति का पंचनामा कर लिया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। जिसके बाद शव को परिजनों को दे दिया जायेगा।
