Oplus_16908288
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के नतीजों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने एनएसयूआई प्रत्याशी मेहुल शाह को 466 मतों से हराया, जबकि एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे।
18 राउंड की मतगणना में आर्यन बेलवाल शुरुआत से ही बढ़त बनाए रहे। उन्हें कुल 1,723 मत मिले। वहीं मेहुल शाह को 1,257 और धीरज बिष्ट को 988 वोट प्राप्त हुए।
मतगणना के दौरान कॉलेज परिसर में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति भी बनी। एबीवीपी प्रत्याशी द्वारा बैलेट पेपर फाड़े जाने की घटना सामने आने के बाद करीब एक घंटे तक मतगणना रोकनी पड़ी। कॉलेज प्रशासन और अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति शांत हुई और मतगणना दोबारा शुरू की गई।
देर रात करीब 12:30 बजे चुनाव परिणाम घोषित किया गया। इसके बाद आर्यन बेलवाल ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस उन्हें घर तक लेकर गई। जीत के बाद समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।



