नैनीताल
नैनीताल।
शहर में बढ़ती पर्यटन गतिविधियों के कारण दुकानों, रेस्टोरेंट, फड़ों और वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके चलते कई स्थानों पर फुटपाथों पर अतिक्रमण हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मल्लीताल नया बाजार, तिब्बती बाजार, न्यू पालिका बाजार और मालरोड क्षेत्र में फुटपाथों पर वाहन पार्किंग, अवैध फड़ और रेस्टोरेंटों द्वारा कुर्सी-मेज लगाए जाने से लोगों को सड़क पर चलना पड़ रहा है।
एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि नगर पालिका के साथ मिलकर फुटपाथों को अतिक्रमणमुक्त किया जाएगा और वेंडिंग जोन के अलावा फड़ लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
