नैनीताल: उत्तर प्रदेश से नैनीताल घूमने आये पर्यटको की कार कल हनुमान गढ़ के पास दुर्घटना का शिकार हो गयी। वाहन में कुल पांच लोग सावर थे जिन्हे एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत क्व बाद रेस्क्यू कर लिया हैं।
घटना कल 6 जनवरी की है, जब आपदा कंट्रोल सेंटर नैनीताल को सूचना मिलती है, कि नैनीताल के महज कुछ दूर पर हनुमानगढी के निकट एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया हैं।
सूचना मिलते हीं एस डी आर एफ की टीम उप निरीक्षक भावना बिष्ट के नेतृत्व में घटना स्थल को रवाना हुई। घटना स्थल पर पहुंचने पर पाया गया की एक स्विफ्ट कार पेड़ से टकराने के बाद सड़क से नीचे जा पलटी है। वाहन में कुल 5 लोग सवार थे। जो कि यूपी से नैनीताल घूमने आये थे। सभी घायलो की पहचान तेजेंद्र सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम केशरपुर, थाना पुराना गंज, रामपुर व करनदीप पुत्र गुरजीत सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी , विक्रमजीत पुत्र बलवंत सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी किशनपुर अटरिया, थाना कोतवाली, रामपुर (उत्तर प्रदेश), अकबाल सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी केशरपुर, थाना पुराना गंज, रामपुर (उत्तर प्रदेश), हिमांशु पुत्र राजू, उम्र 20 वर्ष, निवासी नियर डिस्ट्रिक्ट रामपुर के रूप में हुई है जिन्हे एस डी आर एफ ने रेस्क्यू कर उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद सभी लोग सुरक्षित है।
