नैनीताल: नैनीझील में उस आज सुबह उस समय अफरा तफरी मच गयी जब नैनीझील में नौकायन कर रही मानसिक रुप से कमजोर महिला ने झील में कूद लगा दी। घटना देख नाव चालक के हाथ पांव फूल गए। आसपास के अन्य नाव चालकों की मदद से पुलिस ने बड़ी मेहनत के बाद महिला को बाहर निकाल किया गया। बाहर निकालने के बाद महिला ने जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार नैनीताल के निकट नैना गांव में रहने वाली विनीता कोहली ने रविवार सुबह तल्लीताल से नौकायन के लिए नाव किराये पर लेकर नौकयान करने झील में उतरी थी। नौका चालक महिला को नौकायन करा ही रहा था कि तभी पाषाण देवी मंदिर के समीप महिला ने अचानक झील में छलांग लगा दी। यह देख नाव चालक व आसपास के लोग घबरा गये।
नौकायन करा रहे व्यक्ति घबराहट से चिल्लाने लगा जिसके बाद व अन्य नाव चालकों के मदद के लिए पहुचे व उन्होंने 112 पर तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाव चालकों कि मदद से करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद महिला को बाहर निकाल किनारे तक पहुंचाया गया। जहां पर भी महिला ने खूब जोरदार हंगामा काटा। एसआई दीपक कार्की ने बताया कि अब महिला को उसके पति को सुपुर्द कर दिया गया है।
