रुद्रपुर : किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे पर हुए हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
यह हमला किसी ने नहीं बल्कि खुद सौरभ राज बेहड़ ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हीं करवाया था। विधायक तिलकराज बेहड़ ने घटना पर सवर्जनिक रूप से शर्मिंदगी जताते हुए सभी से माफी मांगी है।
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता आयोजित कर पूर्व केबिनेट मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने खुद सामने आकर बताया कि उनके बेटे सौरभ का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था जिस कारण उसने खुद पर हमला अपने दोस्त इंदर के साथ मिलकर करवाया।
विधायक तिलकराज बेहड़ ने भावुक होते हुए कहा कि उनके बेटे ने उन्हें समाज के आगे बहुत शर्मिन्दा किया है। उन्होंने पुलिस का, मुख्यमंत्री का अपने पार्टी के नेताओं व उन हजारों लोगों का धन्यवाद अदा करते हुए माफी मांगी कि जो उनकी एक आवाज पर सहायता के लिए खड़े हो गये। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपने पुत्र सौरभ के साथ अपने सभी संबंध समाप्त कर लिये हैं। विधायक फफकते हुए कहा कि अपना सिक्का ही खोटा निकला है, और उसे उसके कर्मों की सजा मिलनी चाहिए।
