देहरादून: लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को उत्तराखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। सुबह तड़के से ठंडी हवाएं चलीं तो राज्य में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी भी हुई।बदरीनाथ और हेमकुंड में स्थित ऊचाई वाली चोटियों में बर्फबारी भी हुई। जिससे फिर सए ठंड लौट आई।
बता दे कि शुक्रवार से मौसम विभाग द्वारा बारिश और बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया गया है। वही नैनीताल में सुबह तेज और कुछ तेज हवाएं चल रही और हल्के बादल छाए रहे। साथ हीं बागेश्वर में कोहरा और पिथौरागढ़ में हल्के बादल छाए रहे। बीती रात मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद भी नैनीताल व प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में बारिश नहीं हुई।
मगर आज सुबह ऋषिकेश में बारिश हुई। जिससे कंपकंपाती सर्दी पड़ रही है। हरिद्वार सहित आसपास के क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई।
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश व बर्फबारी का अनुमान जताया है। अन्य जिलों में ओलावृष्टि व झोंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।
बारिश से किसानों और आम जनता को राहत मिलेगी, क्योंकि सूखे के कारण फसलें खराब हो रही हैं और जंगल में आग लग रही है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश
