नैनीताल: फरवरी की शुरुवात के साथ पहले दिन उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली। रविवार सुबह से कई इलाकों में बारिश हो रही है। बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। बहरहाल पूरे राज्य फिर से ठंड बढ़ रही है और लोगों की कंपकंपी छुडा रही है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में तड़के सुबह 4 बजे 30 मिनट तक हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी।
नैनीताल में शनिवार को चटक धूप खिली थी। लेकिन, रविवार को सुबह से हीं अचानक मौसम बदल गया और मध्य रात्रि से काफी तेज़ हवाएं चल रही थी वही सुबह 5 बजे से बारिश शुरू हो गई। बदलों ने अभी भी आसमान घेरा हुआ हैं। मौसम विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
अल्मोड़ा : आसमान बदलों ने घेरा । ठंड में इजाफा न्यूजनत तापमान 3 डिग्री सेल्सियस।
मंगलवार से था मौसम बदलने की संभावना थी। मौसम विभाग ने नैनीताल में मंगलवार को बारिश के साथ मौसम बदलने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंची चोटियों में हिमपात हो सकता है।
