नैनीताल: स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। एस.डी.आर.एफ., पुलिस और दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सवार को रस्सियों व अन्य उपकरणों से बांधकर रैस्क्यू किया।
आज थाना तल्लीताल को पाइंस भवाली रोड नैनीताल के पास स्कूटी से नीचे उतरते वक्त एक व्यक्ति के गहरी खाई में गिरने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।
उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री मनोज नयाल मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे, जहां पर एक व्यक्ति लगभग 100-150 मीटर गहरी खाई मे गिरा हुआ था। पुलिस टीम एसडीआरएफ तथा फायर की मदद से उक्त घायल व्यक्ति कमल सिंह मेहरा पुत्र बालम सिंह मेहरा निवासी पंगोट मल्लीताल नैनीताल उम्र 33 वर्ष को सकुशल रेस्क्यू किया गया।
उक्त व्यक्ति के शरीर मे खुली व चोट गुम चोटआई है, घायल को तत्काल पुलिस सरकारी वाहन से जिला चिकित्सालय बीडी पांडे मल्लीताल उपचार हेतु पहुंचाया गया।
रेस्क्यू टीम
1- मनोज सिंह नयाल थानाध्यक्ष
2- हे0 का0 दीवान नाथ
3-का0 अमित गेहलोत
एसडीआरएफ व फायर टीम
