नैनीताल:: जिले के रामनगर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गयी। नेशनल हाईवे 309 पर रामनगर से कुछ आगे रिगोड़ा के पास एक पिकअप और कार को जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में कार में सावर युवक युवती को गंभीर चौते आयी है। जिन्हें रुहेलखंड में रेफर किया गया है। दोनो कार सवार युवक युवती डॉक्टर बताये जा रहे है।
घायलो की पहचान बरेली रोड स्थित मेडिकल कॉलेज में एनस्थेजिया विभाग के पीजीजे आर सेंकेड ईयर के स्टूडेंट डॉ प्रस्तुति व अभिषेक के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनो गार्जिया की तरफ जा रहे थे, तभी अचानक रिगोड़ा के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन से टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनो डॉक्टर्स गंभीर रूप से घायल् हो गये। घटना सुबह 7 बजे हुई।
मौके पर मौजूद कुछ लोगों द्वारा उन्हें निजी वाहन से रामनगर के रामदत्त संयुक्त अस्पताल ले गयें। जहाँ पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया। रामदत्त के संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर तौहिद ने बताया कि दुर्घटना में डॉ प्रस्तुति को काफी गंभीर चोटे आयी है, उनकी सिर में भी टाकें लगे है। वही डॉ: अभिषेक के पैरों व कूल्हे में गंभीर चोटे आयी है।
रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उनके हीं आग्रह पर बेहतर इलाज के लिए रुहेलखण्ड मेडिकल कालेज भेजा है। दोनो को एम्बुलेंस भेजा हैं।
