नैनीताल: शहर में व्यापारियों और पुलिस के बीच विवाद बढ़ता चला जा रहा है। कल सोमवार को मल्लीताल कोतवाली में बड़ी संख्या में व्यापारियो ने पहुंच कर पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस उन्हें बे वजह परेशान कर रही है और रात 11 बजे तक जबरन दुकाने बंद करवा रहे, जबकी नैनीताल एक प्रमुख पर्यटन नगरी है जहाँ देर रात तक भी व्यापार चलता है।
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियो का कहना है कि पुलिस रोजाना 11 बजे बाज़ार बंद कर देती है, जिस से व्यापार पर खासा असर पड़ रहा है। उनका कहना है कि ऐसा कोई सरकारी आदेश नहीं है कि बाज़ार को 11 बजे तक बंद करना है।
व्यापारियों का यह भी कहना है कि रात में जल्द दुकान बंद करने से ना केवल दुकानदारों को नुकसान हो रहा बल्कि पर्यटको को भी कई परेशानिया हो रही है। उनका कहना है कि पर्यटन नगरी में इस तरह की सख्ती उचित नहीं है और वे इसको किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे ।
आंदोलन कर रहे व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस का रवैया नहीं बदला तो वे अगला प्रदर्शन मल्लीताल कोतवाली में करेंगे। और तब भी समाधान नहीं हुआ तो वे बाज़ार बंद कर आनिश्चित कालीन हड़ताल भी करेंगे। जिसकी जिम्मेदार पुलिस होगी।
