रुद्रपुर : रुद्रपुर से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति ट्रेन में लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। हथियारबंद बदमाशों ने चलती ट्रेन में दो कर्मचारियों को निशाना बनाते हुए करीब 7 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। इस वारदात के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर के सिंह कॉलोनी स्थित जपनीत ऑटो में काम करने वाले रितिक मंडल और साहिब सिंह दिल्ली सामान खरीदने के लिए ट्रेन से रवाना हुए थे। उनके पास करीब 7 लाख रुपये नकद थे, जिन्हें उन्होंने सुरक्षा के तौर पर बेल्ट में छिपाकर रखा था।
बताया जा रहा है कि तीन संदिग्ध बदमाश भी उसी ट्रेन में सवार हो गए थे और दोनों कर्मचारियों पर नजर रखे हुए थे। जैसे ही ट्रेन उत्तर प्रदेश के बिलासपुर स्टेशन के पास पहुंची और उसकी रफ्तार धीमी हुई, बदमाशों ने अचानक दोनों को घेर लिया। उन्होंने पिस्टल और तमंचा तानकर डराया और नकदी लूट ली।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने हवाई फायरिंग की, जिससे कोई उनका पीछा न कर सके। इसके बाद वे चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और पीड़ितों ने तुरंत सूचना दी।
मामले की जानकारी मिलते ही व्यापारी भी रेलवे स्टेशन पहुंचे और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के
