नैनीताल: शहर से आज सोमवार के दिन बेहद हीं दुःखद घटना सामने आयी है। यहाँ कलेक्ट्रट परिसर की पार्किंग क्षेत्र में एक अधिवक्ता ने खुद को गोली मार कर खुदखुशी कर ली।
प्राप्त जानकारी अनुसार नैनीताल कलेक्ट्रट परिसर की पार्किंग से अचानक गोली चलने की जोरदार आवाज़ आयी, जिसके बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी, मौके पर लोगो ने देखा कि एक अधिवक्ता ने खुद की कनपटट्टी में गोली मारकर खुदखुशी कर ली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की है, अधिवक्ता की पहचान पूरन भाकुनी के रूप में हुई है। जो कि जिलाधिकारी कार्यालय में स्टेम्प वेंडर का काम करते थे।
पूरन ने आत्महत्या से पहले गाड़ी में एक सोसाइड नोट भी रखा था। साथ ही मृतक के हाथ से एक पिस्टल भी बरामद हुई है।
मृतक ने सोसाइड नोट में लिखा था कि-” मै अब इस बीमारी से परेशान हो चुका हू, मुझ से जीवन की गाडी और नहीं खींची जा रहा है, मेरी मेरे मित्रगण विशेषकर आयुक्त दीपक रावत, डीएम और एसएसएसपी से विनीति है कि वे मेरी पत्नी का ढाढस बाँध देना ताकि अब वो कोई गलत कदम ना उठाये, हो सके तो मुझे माफ़ कर देना।
