कालाढूंगी : कालाढूंगी क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने धोखाधड़ी मामले का खुलासा किया हैं। नया गांव तिराहे के पास जब पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक काले रंग थार पर पुलिस की नजर पड़ी। गाड़ी संदिग्ध लगाने पर पुलिस ने चालक को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तत्काल पीछा कर उसको पकड़ लिया और मामले का खुलासा हुआ।
जानकारी के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति का नाम जसपाल सिंह उर्फ सोनू, उम्र 36 वर्ष निवासी बैलपोखरा कालाढूंगी बताया। जब उससे वाहन से जुड़े दस्तावेज मागे गए तो वह कोई भी कागज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस टीम ने थार पर लगी लंबी नंबर प्लेट UK 04 AF 6111 को ई चालान सिस्टम में चेक किया। जांच में सामने आया कि यह नंबर किसी और वाहन का है और थार से इसका कोई संबंध नहीं है। वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी की सहायता से गाड़ी की असली नंबर प्लेट UK 12 F 0005 हटाकर दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट लगा दी। जिससे कि मालिक और पुलिस को गुमराह किया जा सके।
पुलिस ने धोखाधड़ी में जसपाल सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। और वाहन जप्त कर कालाढूंगी थाने में मुकदमा दर्ज किया।
