नैनीताल: जनपद नैनीताल में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी की ओर से जिले के कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों और इकाइयों में तैनात पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और कार्य प्रणाली को अधिक गतिशील करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
एसएसपी कार्यालय की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान तैनाती स्थल से कार्यमुक्त होकर नए तैनाती स्थान पर कार्यभार ग्रहण करें।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
तबादला आदेश:-

