नैनीताल: कैंची धाम मार्ग पर एक थार गाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वाहन संख्या डीएल 4BC 7795 को चला रहा युवक अपनी गाड़ी की बोनट और खिड़की पर दो लोगों को बैठाकर सड़क पर खतरनाक तरीके से दौड़ता दिखाई दिया। राहगीर ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मामला तत्काल पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया।
वीडियो देखने के बाद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने इस हरकत को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद यातायात निरीक्षक ने जांच शुरू कर चालक की पहचान राहुल, निवासी दिल्ली, के रूप में की। जोखिम भरे स्टंट और यातयात नियमों के उल्लंघन को देखते हुए उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने कहा कि सड़क पर स्टंटबाजी, अराजक रवैया और कानून तोड़ने जैसी हरकतों को किसी भी रूप में बर्दाश्त की किया जाएगाम उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
