ग्राफिक एरा में कर्मचारी की करंट लगने से मौत
भीमताल/ नैनीताल: भीमताल की ग्राफिक एरा में एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत का मामला उजागर हुआ है। कर्मचारी को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर उसे मृत घोषित कर दिया ।
मिली जानकारी अनुसार भीमताल में ग्राफिक एरा में कर्मचारी के पद पर तैनात ओखलखंडा के तेज़ सिंह बोरा को विश्व विद्यालय प्रशासन ने उन्हें बारिश के दौरान भवन की छत की सफाई करने भेजा गया था। बताया जा रहा कि तेज़ सिंह जिस छत को साफ कर रहे थे उसी के पास से एक हाई टेंशन वाली लाइट लाइन गुजर रही थी। और उसी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी।
घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्स्कों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शौक का माहौल है मगर दूसरी तरफ परिजनों और सामाजिक संगठनों के लोगों में आक्रोश भी है।
विश्वविद्यालय पर आरोप लगाए जा रहे कि खराब मौसम होने के बाद भी कर्मचारी को हाई टेंशन विधुत लाइन के पास भेजा गया, और कर्मचारी को किसी प्रकार के सुरक्षा उपकारण एव समान नहीं उपलब्ध करवाया गया था, जिस कारण उसकी जान चली गयी।
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने मांग रखी है कि मामले की गहराई से जांच की जाए और जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही की जानी चाहिए। साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
अब घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वही विश्व विद्यालय भी सवालों से घिरा हुआ है।
