नैनीताल। सरोवर नगरी में 16 सितंबर से शुरू होने जा रहे 124 वें श्री मां नंदा देवी महोत्सव की तैयारिया तेज हो गई है। महोत्सव के धार्मिक अनुष्ठानों के लिए कदली वृक्ष के चयन की प्रक्रिया के तहत शनिवार को श्री राम सेवक सभा परिवार का दल नैनीताल के समीपवर्ती मंगोली गाँव पहुंचा।
यहां मंदिर में चयनित कदली वृक्षों की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। परम्परा के अनुसार वृक्षों पर अक्षत अर्पित किये गए। इस दौरान भजन कीर्तन का आयोजन भी हुआ और मां नंदा सुनंदा के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
कदली वृक्षों का नंदा देवी महोत्सव में विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। महोत्सव की परम्पराओं के तहत इन वृक्षों का चयन और पूजन महत्वपूर्ण प्रक्रिया का हिस्सा है।

