Oplus_16908288
नैनीताल। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का ध्यान खींचने के बाद निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश अब एक बड़ी छलांग लगाने जा रही है। फिल्म को अब देश के बाहर भी दर्शकों के सामने लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित निर्माण संस्थान होम्बले फिल्म्स ने फिल्म की विश्वव्यापी रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है।
निर्माण संस्था के मुताबिक हनुमान अंश 11 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही फिल्म की कहानी भारतीय दर्शकों तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि विदेशों में भी इसे देखने का मौका मिलेगा। आस्था और आध्यात्मिकता से जुड़ी इस फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म में भारतीय विश्वास और संस्कृति से जुड़े पहलुओं को कहानी के केंद्र में रखा गया है। यही वजह है कि इसकी अंतरराष्ट्रीय रिलीज को फिल्म की टीम के लिए अहम पड़ाव माना जा रहा है।
होमब्ले फिल्मस ने फिल्म के वैश्विक रिलीज का ऐलान करते हुए कहा कि आस्था से जुड़ी इस कहानी को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के दर्शकों तक पहुंचाना उनके लिए गर्व की बात है। फिल्म के माध्यम से एक आध्यात्मिक यात्रा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश किया जाएगा ।
अब सबकी नजर 11 सितंबर पर टिकी है भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहचान बनाने के बाद हनुमान अंश विदेशी दर्शकों को कितना पसंद आती है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कैसा प्रदर्शन करती है यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।

