जसपाल राणा का निधन
राष्ट्रीय/
भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आयी है। देश के जाने माने निशानेबाज, एशियाई गेम्स में गोल्ड मैडल विजेता और भारतीय शूटिंग टीम के हाई परफॉर्मेंस कोच जसपाल राणा को शुक्रवार को निधन हो गया। उनके इस आकस्मिक निधन से खेल जगत और उनके फैंस में शोक की लेहर है।
जसपाल राणा मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे और वह अपने समय के जाने माने शूटर थे. जसपाल राणा एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट रहे व उन्होंने डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर को भी कोचिंग दी.
जसपाल राणा का मात्र 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जसपाल राणा भारत के पिस्टल शूटर्स के हाई परफॉर्मेंस कोच की भूमिका निभा रहे थे.
जानकारी के मुताबिक चैंपियन जसपाल राणा म्यूनिख में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से भारत लौटने के बाद उनका स्वास्थ खराब होने लगा. जिसके चलते उन्हें मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
जसपाल राणा के निधन की खबर से भारतीय खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.
