कॉन्सेप्ट इमेज
हल्द्वानी: शहर में पुलिस और एंटी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सयुंक्त कार्यवाही करते हुए एक स्पा सेंटर में देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा हुआ है । तिकोनिया क्षेत्र स्थित स्पा सेंटर में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, मगर संचालक मौका पाकर फरार हो गया।
पुलिस को लम्बे समय से स्पा में संदिग्ध और अनैतिक कार्य करने की शिकायते मिल रही थी। जिस आधार पर पुलिस ने सही योजना बनाकर स्पा सेंटर में छापा मारा है। कार्यवाही के दौरान स्पा सेंटर के अलग अलग कमरों से युवक और युवती संदिग्ध परिस्थितियों में मिले है।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर महिलाओ ने आरोप लगया था कि उन्हें यहाँ अच्छी नौकरी का लालच देकर यहाँ लाया गया और इस कुकृत्य में शामिल कर दिया गया। साथ हीं उन्होंने संचालक मैनेजर और अन्य कर्मचारियों पर भी आरोप लगाए है।
इस छापेमारी में पुलिस ने स्पा सेंटर से मैनेगर के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया है। वही स्पा का मुख्य संचालक फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश जारी है।
मौके से स्पा सेंटर से नगदी, रजिस्टर और अन्य संदिग्ध समग्री भी मिली है।
इस कार्यवही में छेह महिलाओ को रेस्क्यू किया गया। इनमे से कुछ महिलाये दिल्ली यूपी और नेपाल सहित अन्य राज्यों से है। जिन्हें कॉउन्सिलिंग के बाद सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध ITPA की धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। और फरार आरोपी की तालश जारी है।
