बेकाबू ट्रक ने दो पर्यटक महिलाओं को रौधा- सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़े
नैनीताल: शहर में आज शुक्रवार को भयानक सड़क हादसा हो गया। पुराने घोड़ा स्टैंड एस बी आई बैंक के समीप एक अनियंत्रित जल संस्थान का ट्रक पर्यटकों को भीड़ में जा घुसा, जिससे कई लोग घायल हो गये। घायलों में मां बेटी की हालत बेहद गंभीर होने की सूचना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक पुराने घोड़ा स्टैंड से जा रहा था तभी वह नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क किनारे चल रही भीड़ की ओर मुड़ गया। बेकाबू ट्रक ने पहले सड़क किनारे खड़े एक इको वाहन जा टकराया जिसके बाद उसने दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगो का कहना है कि दोनों ट्रक के नीचे फंस चुकी थी जिन्हें बाहर निकाल कर तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हादसा इतना भयंकर था कि सड़क पर मांस के टुकड़े बिखर गये.

घायल महिलाओ को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल बी डी पांडे चिकित्सालय ले जाया गया। मगर दोनो पर्यटकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा कि एक महिला के हाथ और दूसरी के पैर में काफी गंभीर चोट आई है। दोनों घायल पर्यटक बताए जा रहे है। जो कि दिल्ली गंगा विहार में रहते है।
फिलहाल अभी तक हादसे का कारण ट्रक के ब्रेक फेल होना माना जा रहा है। मगर पुलिस और अन्य अधिकारियों द्वारा हादसे के सही कारणों की जांच कर रहे है।
उधर इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने शहर के यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाये है। उनका कहना है कि इस समय पर्यटन सीजन अपने चरम पर है शहर में लोगों की आमद काफी बड़ी हुई है वाहनों का दबाव भी काफी है। लेकिन भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में यातयात में पर्याप्त निगरानी व प्रबंधन नहीं है।
