कैचीं धाम में लोगों ने घेरी पुलिस चौकी युवती से छेड़छाड़ का आरोप
नैनीताल: कैंची धाम क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने चौकी घेरी। लोगों ने दो पुलिस कांस्टेबल पर एक लड़की से आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगया है। कांस्टेबल की इस व्यवहार से गुस्साए लोगों ने पुलिस कर्मियों को पीटा भी दिया।
इसके बाद लोग दोनो हीं पुलिस कर्मियों को पकड़ कर थाने ले गये और वहाँ पर घंटो तक जमकर हंगामा किया। स्थिति इतनी गंभीर हो गयी कि एसएसपी नैनीताल को आकर हालत संभाले पड़े। एसएसपी ने कहा है कि जिले में महिला अपराधों को किसी भी कीमत पर अनदेखा नहीं किया जायेगा। हर एक अपराधी पर कार्यवाही की जाएगी फिर चाहे वे खुद उनके हीं विभाग का कर्मचारी क्यो ना हो, एसएसपी के अश्वाशन के बाद हालत काबू हुए।
गौरतलब हो की कल 15 जून को कैची धाम के स्थापना दिवस को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए बड़ी सख्या में पुलिस बल तैनात है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जून को कैची धाम मेले में ड्यूटी पर आये दो सिपाही मंदिर के पास एक होम स्टे पर ठहरे हुए थे। आरोप है कि ये दो पुलिस कर्मी देर रात होम स्टे संचालक की बेटी के कमरे में जबरन घुस गये और युवती से गलत हरकत करने लगे।
घबरायी युवती ने जब जान बचाने के लिए शोर मचाया तो मौके पर परिजन और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े आये। और दोनों पुलिस कर्मियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। युवती से छेड़छाड़ की खबर जैसे हीं क्षेत्र में फैली तो लोगों ने आक्रोशित लोगों ने दोनो पुलिस कर्मियों की जमकर पीटाई करी और उन्हें घसीटते हुए कैची धाम चौकी ले गये।
लोगों ने चौकी घेरकर जमकर हंगामा किया। चौकी पर घंटो तक नारेबाजी और बहस हुई। लोगों ने मांग रखी कि इन दिनों के पुलिस कर्मियों को तत्काल रूप से निलंभित किया जाए। देखते हीं देखते लोगों की भिड़ भी काफी बढ़ गयी जिस कारण चौकी क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते हीं एसएसपी नैनीताल मंजू नाथ टीसी मौके पर चौकी पर आये और लोगों को समझाना शुरु किया। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि जिले में महिला अपराधों को किसी भी कीमत पर अनदेखा नहीं किया जाएगा ना हीं अपराधियों को बक्सा जायेगा। चाहे वो कोई अधिकारी हो या खुद उनके विभागीय कर्मी।
एसएसपी के अश्वासन के बाद लोगों में आक्रोश थमा और माहौल शांत हुआ ।
