भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) पहली बार 9 महिला कैंडेट बनी सैन्य अधिकारी.
देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी ( IMA ) की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड ( पीओपी ) आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। पहली बार 9 महिला कैंडेट सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर सैन्य अधिकारी और भारतीय सैना का हिस्सा बनी है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अथिति के रूप में मौजूद रही। उन्होंने पासिंग आउट परेड की सलामी ली और नव नियुक्त सैन्य अधिकारियों को सुभकामनाएँ दी। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि IMA के इतिहास में यह एक बड़ा ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो महिला-नेतृत्व वाले विकास तथा सशक्त भारत की अवधारणा को नई ऊर्जा प्रदान करता है।
इस साल आयोजित 158 वें नियमित और 141वे तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पीओपी( पासिंग आउट परेड) में इस बार 515 जेंटलमैन कैडेट शामिल हुए। इनमें नौ महिला कैडेट सहित कुल 481 कैडेट भारतीय सैना का हिस्सा बन गए। उनके साथ 16 मित्र देशों के 34 कैडेट भी पासआउट होकर अपने देश की सेनाओं का हिस्सा बन गए।
राष्ट्रपति ने पास आउट होने वाले कैडेट्स को भारत माता की रक्षा के लिए कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सैन्य अधिकारी केवल देश की सीमाओं के रक्षक ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास, सम्मान और उम्मीदों के भी रक्षक हैं। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि विभिन्न कैंडेटो की भागीदारी भारत और अन्य देशो के बीच मजबूत होते रक्षा सहयोग और आपसी विश्वास का प्रतिक है।
