हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज के समीप ओलाइव होटल में लगी भीषण आग
ब्रेकिंग न्यूज़- हल्द्वानी: शहर से एक बड़े हादसे की सामने आयी है। यहाँ पर देर शाम एम बी पी जी कॉलेज गेट के समीप एक होटल में भयंकर आग धधक गयी। इस अग्नि कांड में होटल का कई कीमती समान जलकर राख हो गया। हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी एम बी पी जी डिग्री कॉलेज के सामने स्थित एक ओलाइव नामक होटल से अचानक आग की ऊँची ऊँची लपटे दिखने लगी जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने अग्नि शमन विभाग और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते हीं मौके पर पहुचे अग्नि शमन की गाड़िया तुरंत पहुंची और आग पर काबू करने की कोशिश करने लगी। लेकिन फिर भी आग को पूरी तरह काबू करने तक होटल का काफी कीमती समान जल चुका था। जिस से होटल संचालक को लाखों रुपये का नुकसान है।
फिलहाल अभी तक आग लगने का कारण चिमनी में शॉर्ट सिर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल अग्नि शमन विभाग सही से जांच कर रहा कि आखिर आग किन कारणों से लगी है।
