नैनीताल: शहर के जू रोड क्षेत्र में रविवार देर रात वाहन निकलने को लेकर शुरु हुआ विवाद देखते देखते मारपीट में बदल गया। पर्यटकों और स्थानीय युवकों के बीच हुई मारपीत से अफरा तफरी सा माहौल हो गया। घटना का वीडियो अलग अलग सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े नौ बजे गौरी होटल के पास सडक पर वाहनों की आवाज़ाही के दौरान दिल्ली से आए कुछ पर्यटक और एक स्थानीय चालाक के बीच कहसुनी शुरु हो गयी। दोनो पक्षो के बीच पहले बहस हुई लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि सड़क पर हीं जोरदार मारपीट शुरु हो गयी।
आसपास मौजूद के अनुसार विबाद बढ़ने के बाद हाथापाई से क्षेत्र की स्तिथि तनाव पूर्ण हो गयी। इस दौरान गाली गलौच भी हुई और महिलाओ के चिल्लाने की भी आवाजे आने लगी जिस से लोग सहम गये। साथ हीं दोनो पक्षों के लोगों को कुछ चोट लगने की भी सूचना है।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी मगर कुछ लोग पहलें हीं वहां से निकल गये, जबकि पर्यटको को सुरक्षा के लिए थाने लाया गया। मौके पर मौजूद लोगो ने घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में डालने लगे। वीडियो बड़ी हीं तेज़ी से प्रसारित होने लगा ।
वीडियो में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि दोनो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में दोनों पक्षो ने एक दूसरे पर मारपीत के आरोप लगया है। और दोनों ने अपना नाम पता बताया है, जिसमें से एक वाहन चालक अल्मोड़ा निवासी हेमंत कुमार और दूसरा दिल्ली निवासी पर्यटक यश अरोड़ा है। दोनों पक्षो के खिलाफ कार्यवाही जारी है।
